Monday, October 19th, 2026

DAUI का बीएड ओपन बुक परीक्षा का परिणाम घोषित

 इंदौर
 मार्च दूसरे सप्ताह में हुई बीएड-एमएड कोर्स की सेमेस्टर परीक्षाएं ओपन बुक पद्धति से हुई है। बीएड फोर्थ सेमेस्टर का परिणाम देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने जारी कर दिए है। विश्वविद्यालय के अधिकारियों के निर्देश पर प्राध्यापकों ने पंद्रह दिनों में कॉपियां जांचकर मार्क्स दिए। फिलहाल  पंद्रह से ज्यादा रिजल्ट घोषित किए है।

छह मार्च को बीएड थर्ड सेमेस्टर और 13 मार्च को एमएड-बीएड सेकंड सेमेस्टर की ओपन बुक परीक्षा से करवाई। बीएड में जहां छह हजार विद्यार्थी थे। जबकि एमएड में डेढ़ हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। तीन दिनों में जवाब लिखकर कॉपियां कॉलेजों में जवाब करवाई। 17मार्च तक कॉलेजों ने कॉपियां मूल्यांकन केंद्र पहुंचाई। इसके बाद विश्वविद्यालय ने इन्हें जांचवाने का काम किया। पंद्रह दिनों में प्राध्यापकों ने कॉपियां जांची। परीक्षा नियंत्रक डा. अशेष तिवारी का कहना है कि कॉपियों का मूल्यांकन होते ही रिजल्ट जारी कर दिया है। बीएड फोर्थ सेमेस्टर (ओल्ड व न्यू सिलेबस) घोषित किया है। मगर बीएड-एमएड के बाकी परिणाम कुछ दिनों में जारी किए जाएंगे।

तीन दिन में तीस रिजल्ट

विश्वविद्यालय ने 25 से 27 मार्च के बीच 30 रिजल्ट घोषित किए है। अकेले 27 मार्च को 15 रिजल्ट आए है। एमएससी, एमए, एमकॉम के थर्ड सेमेस्टर के परिणाम दिया है। ये सारी परीक्षाएं ओपन बुक पद्धति से विश्वविद्यालय में जनवरी-फरवरी में करवाई है। करीब 80 हजार विद्यार्थी शामिल हुए है। अधिकारियों के मुताबिक सारे रिजल्ट 70-80 फीसद आए है। विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक अप्रैल दूसरे सप्ताह तक पीजी फर्स्ट, यूजी फर्स्ट-थर्ड और पांचवे सेमेस्टर के रिजल्ट जारी किए जाएंगे।

 

#परिणाम घोषित

Source : Agency

पाठको की राय